खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी कर एक अभियुक्त को 200 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, गैस सिलेण्डर सहित लगभग 8 कुंतल लहन और शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर साथ अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में रविवार को अवैध शराब निष्कर्षण व विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खड्डा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में छापेमारी कर 200 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, 2 गैस सिलेण्डर, एक चूल्हा, 5 किग्रा. यूरिया, 1 किग्रा. नौशादर व 8 कुन्तल लहन व शराब बनाने का उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लहन को मौके पर नष्ट किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सोमवार को अभियुक्त तूफानी पुत्र बंगाली साकिन महदेवा थाना खड्डा के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, महिला उप निरीक्षक प्रिंसी पाण्डेय, नरेन्द्र उपाध्याय, कां. योगेन्द्र यादव, कां. राघवेन्द्र मिश्रा, राहुल यादव,महिला सिपाही ज्योति तिवारी शामिल रहीं।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…