खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के सभागार में शुक्रवार को आगामी विकास परक कार्य योजनाओं को लेकर क्षेत्र पंचायत की बैठक की गई। इस बैठक में तमाम विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया गया।
खड्डा ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि विकास का रास्ता गांवों से होकर जाता है। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होगी। उन्होंने ग्रामप्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों से गांवों के चतुर्दिक विकास के लिए प्रस्ताव देकर काम कराने की अपील की। बैठक को ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे ने संबोधित किया। क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक में विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी विनीत यादव, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार मल्ल, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, संग्राम सिंह यादव, एपीओ मनरेगा अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिलीप भारती, रविंदर यादव, अभिषेक सिंह, जितेंद्र यादव, अवनींद्र गुप्ता, सुनील यादव, राजू सिंह, सूर्यजीत सिंह, श्रवण कुशवाहा, संतोष यादव, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…