News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: स्वामी प्रसाद मोर्य के सर्टिफिकेट की मोहताज नहीं भाजपा- डा.निलेश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 16, 2022  |  8:38 PM

1,127 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: स्वामी प्रसाद मोर्य के सर्टिफिकेट की मोहताज नहीं भाजपा- डा.निलेश

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी ने बीते वर्षों में सबका साथ सबका विकास के नारे से हकीकत में लाने के लिए अनवरत श्रम व प्रयास किया है। भाजपा ने समाज के प्रत्येक कमजोर तबके का भरोसा जीता है दलित, किसान, मजदूर, पिछड़ा सबका ध्यान रखा है अब भाजपा को स्वामी प्रसाद मौर्य जी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट डा.निलेश मिश्र ने प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि मायावती जी का चीरहरण करने का प्रयास करनेवाले कितने दलित प्रेमी हैं जनता जानती है व बचाने वाले को भी। डा.मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लड़ाई परिवारवाद व राष्ट्रवाद के मध्य हो रही है।भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे सैकड़ो नेता भाजपा में है। ऐसे मौकापरस्त लोगों के जाने से भाजपा और मजबूत हुई है। हमने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।गरीब जन के लिए लायी गई योजनाओं को लेकर हम चुनावी रण मे उतरे हैं। लाखो कार्यकर्ताओं व करोड़ो जनता हमारा चुनाव लड़ रही है। हम दोगुने ताकत से पुनः सत्ता में आ रहे हैं।मौकापरस्त जहां भी चुनाव लड़ें जनता उन्हे जबाब देने को आतुर है।विपक्ष का दंभ मतगणना के बाद 11 मार्च को टूट जायेगा।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking