खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के बंधे पर गुरुवार की देर सायं खड्डा के स्वर्ण व्यवसायी कन्हैयालाल वर्मा पर तमंचा से हमले के मामले में खड्डा पुलिस ने धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों के तलाश में टीम गठित कर दबिश देकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
बताते चलें कि गुरुवार की सायं खड्डा नगर के स्वर्ण व्यवसायी कन्हैया वर्मा को बकाया पैसा देने के बहाने धनंजय उर्फ विक्की ने अहिरौली के नौकाटोला बंधे पर तमंचा से गोली मार दिया था व अपने साथी के साथ फरार हो गया। घायल व्यापारी का ईलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है जहां परिजन उनकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। सी.ओ.खड्डा संदीप वर्मा, थानाध्यक्ष खड्डा धनवीर सिंह, थानाध्यक्ष हनुमानगंज संतोष कुमार यादव व एस.ओ.जी.टीमें लगातार अभियुक्तों के तलाश में सक्रिय हैं व संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ धनवीर सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर हमलावरों के गिरफ्तारी के लिए लगातार दविश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…