खड्डा/कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री गुंजन द्विवेदी ने खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मठियां बुजुर्ग में शुक्रवार को चौपाल लगाकर विकास कार्यो की हकीकत को परखा।
सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास, पेंशन योजना, मनरेगा, शुद्ध पेयजल, एमडीएम, विद्युतीकरण, अमृत सरोवर सहित कई विकास कार्यो का जायजा लिया। गांव के निकट बने पानी की टंकी से लोगों को सप्लाई नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए एक्सीएन जलनिगम अनुराग गौतम को एक सप्ताह में सप्लाई सही कराने का निर्देश दिए।
शुक्रवार को मठियां बुजुर्ग पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री गुंजन द्विवेदी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 22-23 में हुए मनरेगा कार्य, ग्राम निधि योजना से हुए कार्यों की विंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अमृत सरोवर, सामुदायिक शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया। पेंशन संबन्धित योजना में सभी लाभार्थियों का आधार कार्ड जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत में गठित 19 महिला समूहों में सिर्फ 10 समूहो की उपस्थिति पर कड़ी फटकार लगाते हुए एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया। सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यो में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, डीपीओ विनय कुमार, सीएमओ डा. सुरेश पटारिया, जिला उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.अमर सिंह, डीसी मनरेगा, ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव, एपीओ अभिषेक सिंह, एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल, ग्राम प्रधान श्रीमती ममता यादव, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सचिव संजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव सहित विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…