News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नहर में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 1, 2022  |  8:39 PM

621 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नहर में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • बरामद शव की पहचान मदनपुर सुकरौली निवासी उमेश चौहान के रूप में हुई

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा मदनपुर सुकरौली निवासी उमेश चौहान पुत्र स्व. पारस चौहान उम्र 25 वर्ष का शव घटना के चौथे दिन सोमवार की सायं एकडंगा रेगुलेटर पर नहर में उतराती दिखी। खोजबीन में जुटी खड्डा पुलिस ने गोताखोरों से शव नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

शुक्रवार की रात मदनपुर चौराहे के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पुल के समीप पानी में डूब जाने से मदनपुर निवासी उमेश चौहान लापता हो गया था। परिजनों सहित ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। घटना के चौथे दिन भी लगातार खोजबीन चल ही रही थी कि थाना क्षेत्र के एकडंगा रेगुलेटर पर नहर के फाटक के पास पानी में किसी पुरुष का शव देखकर चौराहे पर सनसनी मच गयी। सूचना पर पहुंचे एसआई मनोज द्विवेदी व एसआई पंकज सिंह ने गोताखोरों के माध्यम से शव को नहर से बाहर निकलवाया जहां उसकी पहचान उमेश चौहान के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विधायक ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

थाना क्षेत्र खड्डा के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने रविवार की देर शाम नहर में डूबने वाले उमेश चौहान के परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान चंद्रप्रकाश तिवारी, आनन्द सिंह, विनय सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजेश चौहान, रमाशंकर सिंह, प्रभु गुप्ता, परमात्मा प्रजापति, चंद्रभान साहनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking