हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा निवासी है मृतक युवक
खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा निवासी एक युवक की पुणे में अचानक मौत हो जाने की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक पंचायत चुनाव के बाद घर से रोजगार के सिलसिले में पूना गया था जो ग्रेडर मशीन का आपरेटर था। शव को एम्बुलेंस से उसके साथ काम करने वाले लोग लेकर गांव पहुंच रहे हैं।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी अखिलेश यादव पुत्र मंगरू 21 वर्ष पंचायत चुनाव के बाद घर से पुणे के लिए निकला था जो कांस्ट्रक्शन कम्पनी में ग्रेडर मशीन का आपरेटर का काम कर रहा था। बीते गुरुवार को अचानक उसकी तवियत बिगड़ गयी जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। साथ ही में हेल्फर का काम कर रहा अखिलेश के भांजे ने इसकी सूचना घर वालों को देते हुए बगल के शहर में काम कर रहे उसके चाचा के लड़के रामसेवक को भी इसकी जानकारी दी। रामसेवक व साथ के अन्य लोग शव को पूना से लेकर घर के लिए निकले हैं जिन्हें रविवार को बोधीछपरा में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पांच बहनों व तीन भाईयों में सबसे छोटे कमाऊ बेटे की मौत पर पिता मंगरु यादव का रो-रो बुरा हाल है वहीं परिजनों सहित पड़ोस के लोग काफी गमगीन हैं।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…