खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के गड़हिया बसंतपुर गांव में बुधवार की सुबह विद्युत प्रवाहित हाईवोल्टेज तार गिरने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से फोन कर बिजली सप्लाई बंद कर घटना होने की जानकारी दी।
गड़हिया बसंतपुर गांव में नहर के पटरी के बगल में राजा यादव का घोट्ठा है जहां नाद पर उनकी तीन भैंस चारा खा रही थी। अचानक ऊपर से गुजरे 11 हजार का हाइटेंशन तार टूट कर एक भैंस पर गिर पड़ा जिससे भैंस की झुलसकर मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कोटवां हायडिल पर फोन कर किसी तरह सप्लाई को बंद कराया। इस दुर्घटना में पशुपालक को हजारों की क्षति हुई है।
#खड्डा: हाइटेंशन बिजली तार गिरने से भैंस की मौत @uppcllko @UppclChairman @UPGovt @puvvnlkusinagar @PuVVNLHQ pic.twitter.com/zzZe3Fwn1j
— News Addaa (@news_addaa) September 21, 2022
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…