खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ-लखुई गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव से थोड़ी दूर स्थित सटरिंग के गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग की लपट देख काफी मेहनत से आग पर काबू पाया। सूचना पर खड्डा पुलिस फायरबिग्रेड के साथ पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में लगी रही। इस अंग्निकांड में अनुमानत: लाखो रुपये के सटरिंग के सामान जलकर नष्ट हो गये हैं।
लखुआ लखुई गांव निवासी हरिलाल भारती पुत्र रामअवध का गांव के बगल में घोट्ठे पर सटरिंग का गोदाम है, जहां लाखों रुपये कीमत के प्लाई, पटरी, बांस व सटरिंग का अन्य सामान रखा था। बुधवार की रात जब ल़ोग भोजन करने के बाद सो रहे थे तबतक अचानक गोदाम से आग की लपट दिखाई दी। लोग उस ओर भागकर गये तो गोदाम में सटरिंग का सामान जल रहा था। शोर सुनकर तमाम लोग आग बुझाने में जुट गये। पूरा घर व सामान जल जाने के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी भी आग को बुझायी।
हरिलाल ने बताया कि गोदाम पर लगभग 3000 एरिया छत लगाने का सामान था जिसकी लागत लगभग दो लाख से ज्यादा है। आग लगने से सभी सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीण महताब आलम, हृदया गुप्ता, ग्राम प्रधान संतोष कुमार और गांव के अन्य लोग आग बुझाने के दौरान डटे रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…