News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: हिन्दी केवल राजभाषा ही नही अपितु जनभाषा भी है- डा. देवेन्द्र मणि

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 14, 2022  |  8:19 PM

457 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: हिन्दी केवल राजभाषा ही नही अपितु जनभाषा भी है- डा. देवेन्द्र मणि

खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजवली में बुधवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन कर हिन्दी दिवस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

भुजवली इण्टर कालेज में कार्यक्रम के बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज ही के दिन 1949 में संविधान द्वारा हिन्दी को राजभाषा तथा लिपि के रुप में देवनागरी को मान्यता दी गयी। विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा हिन्दी है। इसकी स्वीकार्यता तेजी से सम्पूर्ण विश्व में बढ़ रही है। कहा कि भारत के अलावे नेपाल, पाकिस्तान, फिजी, मारीशस, गुयाना, त्रिनिदाद, सूरीनाम, तिब्बत आदि देशों में कुछ परिवर्तनों के साथ तेजी से हिन्दी का प्रसार होने यह केवल एक भाषा नही अपितु राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी प्रतीक है। विद्यालय के शिक्षक गिरिजेश मल्ल, संजय पान्डेय, अभिषेक पान्डेय, निर्भय मिश्र, सत्येन्द्र मिश्र, शिल्पा प्रजापति, मनीष राय, आशीष सिंह, उत्तम प्रजापति, रजनीश मिश्र, रामस्वरूप पान्डेय आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking