खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकासखंड के ग्रामसभा पकड़ी बृजलाल में बुधवार की शाम शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी घर जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल निवासी तबरेज पुत्र मुख्तार के घर में बुधवार की शाम को शॉर्ट सर्किट की वजह से आग पकड़ लिया, जिससे उनकी फूस की झोपड़ियों में ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी और देखते ही देखते झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। घर में रखा बर्तन, कपड़ा, राशन आदि सब कुछ जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद घटनास्थल पर जा रही दमकल की गाड़ी बीच रास्ते से ही वापस हो गई।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…