खड्डा/कुशीनगर। विद्युत उपकेंद्र कोटवा क्षेत्र के भुजौली बाजार में विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर बकाया वसूली के दौरान विद्युत कर्मचारी सूरज चौहान व सुबाष जायसवाल विद्युत कनेक्शन काटने पहुंचे थे।
आरोप है कि गांव के जयप्रकाश नामक एक व्यक्ति टीम के साथ दुर्व्यवहार किया और लोगों को जुटाकर घेर लिया। कटी हुई लाइन को जोड़ने के बाद टीम लौट सकी। शनिवार को कोटवां बिजली घर के जेई अमन कुमार ने कर्मचारियों के साथ खड्डा थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बिजली विभाग के आलोक पाण्डेय, पवन मिश्रा, सन्तोष यादव सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…