News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 9, 2026  |  6:57 AM

181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
  • खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा

खड्डा, कुशीनगर। कार सवारों ने खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर पुल के समीप बडी नहर सड़क मार्ग पर राहगीरों सहित बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया, लगभग 200 मीटर तक सामने सड़क से आ रहे दर्जनों लोगों को गम्भीर रूप घायल कर एक बड़ा हादसा कर दिया। एक के बाद एक ठोकर से घायल राहगीरों, सायकिल सवार सहित बाइक सवार इसके जद में आ गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सभी घायलों को तुर्कहा सीएचसी भर्ती कराया गया जहां 7 लोगों को चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर आगे की। कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

बुधवार की शाम मुख्य पश्चिमी गंडक नहर सड़क मार्ग पर स्थित बंजारी पट्टी चौराहे के समीप कार सवारों ने एक भीषण हादसा कर दिया, सड़क मार्ग से पैदल, सायकिल व मोटरसाइकिल पर सवारों को बारी- बारी एक के बाद एक सामने पड़े लगभग 8 लोगो को भीषण टक्कर मार घायल कर दिया, जिसमें अमन यादव 14 वर्ष व राजू यादव निवासी खरट थाना निचलौल, खुशुबुद्दीन उम्र 54 वर्ष निवासी चरगहां थाना निचलौल, जोया उम्र 12 वर्ष, राधेश्याम उम्र 22 वर्ष व विशाल 30 वर्ष व रेतुल्लाह 65 वर्ष व रामनरेश 72 वर्ष सभी निवासी गण बंजारी पट्टी थाना खड्डा ठोकर से घायल होकर सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे, स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सड़क से लोगों को उठाकर पुलिस की सहायता से एम्बुलेंस बुलाकर तुर्कहां सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां रामनरेश को छोड़कर सभी 7 गम्भीर रूप से घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं मौके पर घटना को देखकर प्रत्यक्षदर्शी में क्रोध व उबाल आ गया था जो पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुआ।

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking