खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर दूसरी बार अरविंद पाण्डेय 17 मतों से चुनाव जीत गए। चुनाव को लेकर पूरे दिन तहसील परिसर में गहमा गहमी बनी रही।
चुनाव अधिकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन भानुप्रताप पाण्डेय कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव की देखरेख में तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह 11 बजे शुरू हुआ।
इसमें कुल 46 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अरविंद पाण्डेय को 31 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी डा. अनूप मिश्रा को 14 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। एक मत अवैध घोषित हुआ। इस तरह अरविंद पाण्डेय दूसरी बार अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। महामंत्री अनिल कुमार सिंह और उपाध्यक्ष पद पर मोहन कुशवाहा का पूर्व में ही निर्विरोध मनोनयन हो गया था।चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाने के बाद अधिवक्ताओं ने निर्वाचित प्रतिनिधियों सहित चुनाव अधिकारी को फूलमाला एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, उपाध्यक्ष मोहन कुशवाहा एवं महामंत्री अनिल सिंह एवं पदाधिकारियों ने अधिवक्ता समाज का आभार जताते हुए कहा कि अधिवक्ता हितों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमियमय मालवीय, पूर्व महामंत्री अवधेश यादव, ज्योतिर्मय मालवीय, अखिलेश पाण्डेय, अजय चौहान, नित्यानंद पाण्डेय, हीरालाल कुशवाहा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…