News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/प्रशासन की देखरेख में खड्डा नगर में टैक्सी स्टैण्ड के लिए भूमि चिन्हित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 8, 2022  |  8:31 PM

483 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/प्रशासन की देखरेख में खड्डा नगर में टैक्सी स्टैण्ड के लिए भूमि चिन्हित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे में शुक्रवार को एसडीएम सहित पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में टैक्सी स्टेण्ड के लिए भूमि चिन्हित किया गया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

नगर पंचायत खड्डा के कबीर चौक के पास पांच डिस्मील सरकारी जमीन को टैक्सी स्टैंड के लिए चिन्हित कर तहसील प्रशासन ने डीएम व शासन को रिपोर्ट भेजी थी, डीएम के आदेश पर शुक्रवार को राजस्व व नगरपंचायत तथा पुलिस के साथ मौके पर एसडीएम भावना सिंह व नायब तहसीलदार रवि यादव पहुंचे और जमीन का स्थलीय पैमाइश कराया और पीलर लगवा कर तार बंदी कराते हुए ईओ खड्डा देवेश मिश्रा को सौप दिया। बताते चलें कि बिना पडा़व अड्डा के ही नगरपंचायत ने वसूली हेतु ठेका दे दिया था। टेक्सी व टेम्पू वाले सड़क पर ही सवारी उतारते व बैठाते थे। मुख्यमंत्री द्वारा सड़क को स्टैंड के रूप में प्रयोग नहीं करने के आदेश के बाद जमीन की खोजबीन शुरू हुई थी। जमीन पैमाइश के समय एक व्यक्ति इसे अपनी माल्कियत बता कर विरोध कर रहे थे लेकिन प्रशासन ने दस्तावेज के आधार पर कार्यवाई कर दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रवि यादव, इओ देवेश मिश्रा, एस आइ उमेश सिंह, प्रिन्सी पांडेय, लेखपाल विभव शर्मा, विपिन मणि, मुरली पांडेय, रमेश श्रीवास्तव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

इस संबंध में एसडीएम भावना सिंह ने बताया की इस सरकारी जमीन को पुर्व में चिन्हित किया गया था आज नगरपंचायत को टेक्सी स्टैंड के लिए कब्जा दिलाया गया है।

संबंधित खबरें
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking