News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: मठियां नहर एक ही जगह पर तीसरी बार टूटी, फसलें जलमग्न

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 31, 2022  |  9:29 PM

446 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: मठियां नहर एक ही जगह पर तीसरी बार टूटी, फसलें जलमग्न
  • भुजौली खुर्द गांव के समीप एक ही स्थान पर तीसरी बार टूटी नहर -ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों पर लगाया गैरजिम्मेदारी का आरोप
  • सिल्ट-सफाई के नाम पर धांधली व अनियमितता का ग्रामीणों का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर से निकली मठियां माईनर नहर भुजौली खुर्द गांव के समीप तीसरी बार टूटने से ग्रामीणों की फसलें जलमग्न हो गयी हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई व क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

भुजौली खुर्द गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुभाष गौतम, प्रभात तिवारी, रिंकू मल्ल, जुमराती मियां, शम्भू गौतम, आदि ने बताया कि इस सीजन में भुजौली खुर्द गांव के समीप नहर तीसरी बार टूटी है जिससे सैकड़ों एकड़ धान व गन्ने की फसल पानी से जलमग्न हो गईं हैं। किसानों का काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के जिम्मेदार नहर की मरम्मत के नाम पर लाखों का धन खपा रहे हैं लेकिन बार-बार एक ही जगह नहर टूट कर फसल वर्वाद कर रही है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking