News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: आदमखोर बाघ के हमले से एक व्यक्ति की मौत, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 21, 2022  |  8:20 PM

827 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: आदमखोर बाघ के हमले से एक व्यक्ति की मौत, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हरनाटांड़ वनक्षेत्र के बैरिया कला के बैरिया गांव के समीप सरेह में बुधवार को खेत मे कार्य कर रहे एक किसान पर आदमखोर बाघ ने हमला बोल मौत के घाट सुला दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बरवा गांव निवासी रामप्रसाद उरांव बैरिया मैदान के पास सरेह के खेत में अपनी पत्नी, बेटी व बहु के साथ खेत में धान की सोहनी कर रहा था। इसी दौरान आदमखोर बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। बाघ को देख रामप्रसाद उरांव की पत्नी ने हो-हल्ला करना शुरू किया तो बाघ रामप्रसाद को घसीटते हुए पास के गन्ने के खेत में लेकर चला गया । किसान के परिजनों के हो-हल्ला के बाद भारी संख्या में लोग खेत के पास जुट गए। तब भी बाघ शव के साथ गन्ने के खेत मे डेरा जमाये रहा। लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद बाघ से शव लोगों को हाथ लगी है ।

बाघ के हमले में किसान की मौत पर ग्रामीण आक्रोशित हैं। इसके पूर्व में भी बाघ आधा दर्जन लोगों पर हमला कर चुका है। बाघ पकड़ने के लिए वन विभाग टेकुलाइजर गन आदि लेकर रेस्क्यू में जुटा हुआ है वहीं प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने की अपील किया है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking