News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: प्रधानाध्यापक पर प्रवंध समिति के अध्यक्ष ने फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपए बंदरबांट का लगाया आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 3, 2025  |  1:17 PM

377 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्रधानाध्यापक पर प्रवंध समिति के अध्यक्ष ने फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपए बंदरबांट का लगाया आरोप WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा विकास खण्ड के लखुआ- लखुई के पकडियहवा टोला के सरकारी स्कूल का है मामला
  • अध्यक्ष का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रूपए का बंदरबांट का लगा आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड में शिक्षा विभाग में विद्यालय के विकास के लिए आए लाखों रुपए का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बंदरबांट करने का मामला सामने आया है। लखुआ लखुई गांव के पकडियहवा टोले में स्थित सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य पर विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपए बंदरबांट करने का आरोप लगाते हुए डीएम, बीएसए सहित खंड शिक्षा अधिकारी खड्डा को पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामले के उजागर होने के बाद अन्य विद्यालयों पर कार्यरत जिम्मेदारों के कान खड़े हो गए हैं। प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्रधानाचार्य को नोटिस भेज जबाब- तलब किया है।

आपके लिए और..- ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का...

लखुआ लखुई गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रवंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने डीएम, बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी को भेजे गए अपने शपथ पत्र में आरोप लगाया है कि मेरे साथ प्रधानाचार्य आनंद गोपाल का संयुक्त खाता बड़ौदा यूपी बैंक पड़री मेहंदिया में है। प्रधानाध्यापक आनंद गोपाल द्वारा मेरा फर्जी हस्ताक्षर बनाकर विकास के लिए आए धन का फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए का बंदरबांट किया गया है, रुपए की निकासी के लिए प्रधानाचार्य द्वारा उसका फर्जी हस्ताक्षर किया गया है, जिसका उसे जानकारी नहीं है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर दोषी अध्यापक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। इस संबंध में प्रधानाचार्य आनंद गोपाल का कहना है कि मामला निराधार है। विभाग द्वारा नोटिस मिला है जिसका जबाब दिया जाएगा।

क्या कहते हैं एबीएसए अमित चौहान

खंड शिक्षा अधिकारी खड्डा अमित चौहान का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। संबंधित प्रधानाध्यापक को नोटिस भेज स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अन्य विद्यालयों के जिम्मेदारों में मची खलबली

सरकारी विद्यालयों में प्रवंध समिति में उन्हें ही अध्यक्ष बनाया जाता है जिनके पाल्य उस विद्यालय में पढ़ते हैं। अधिकांश जिम्मेदार चहेतों को अध्यक्ष बना कर कोरम पूर्ति कर सरकारी धन का दुरूपयोग करते हैं। यह मामला सामने आने पर सहज राह अपनाकर गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदारों में खलबली मची हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking