खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री, निष्कर्षण, परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खड्डा पुलिस की टीम ने सालिकपुर बैरियर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान बुधवार को एक अदद महिन्द्रा बोलरो पिकप वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही चण्डीगड़ एवं हरियाणा निर्मित 101 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। खड्डा पुलिस ने आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
खड्डा थाने के बिहार वार्डर पर स्थित सालिकपुर बैरियर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन को पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो वाहन में एचडीएफसी बैंक का रेफरेंस लेटर प्राप्त हुआ, लेटर में वाहन में चार एटीएम कैबिनेट (लकड़ी के लेमिनेटेड बड़े बॉक्स) दरभंगा इंटरनेशनल, बिहार ले जाने का जीक्र था। पुलिस कर्मियों द्वारा संदिग्ध लगने पर उक्त लकड़ी के बॉक्स खुलवाए गए। बॉक्स के अंदर चण्डीगढ़/हरियाणा राज्य में निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई पाई गई। बरामद शराब की गिनती करने पर कुल 101 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (विभिन्न ब्रांड) बरामद हुई। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार अभियुक्त मौके से फरार हो गए। वाहन नंबर के आधार पर अभियुक्तों की पहचान करते हुए उसके गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने वाहन को जप्त करते हुए आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। वाहन सहित बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत 17 लाख रूपए अनुमानित है। बरामदगी टीम में थानाध्यक्ष खड्डा संदीप सिंह उप निरीक्षक दिनेश राजभर का. अमरजीत यादव, अरविन्द गौड शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…