खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहां के समीप नारायणी नदी पर लोगों को नदी पार करने के लिए नांव से आना- जाना पड़ रहा है। नांव को ले आने व ले जाने वाले निजी नाविक पैसे के लालच में लोगों का जान जोखिम में डालकर नदी पार करा रहे हैं। खेती बारी करने के लिए गांव से बिना सुरक्षा के समुचित प्रबंध के नांव पर चढ़ना खतरे से खाली नहीं है। अगर प्रशासन नदी के नाविकों के क्रिया कलाप पर रोक नहीं लगाता, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इन दिनों पीपा पुल के बगल से नांव वाले मनमाने ढंग से लोगों को मौत के मुंह में ढकेलने को विवश कर रहे हैं। हालांकि पूर्व में प्रशासन की देखरेख में घाट की नीलामी होने के कारण प्रशासन की देख-रेख में नांव का संचालन हो रहा था, लेकिन इन दिनों मनमाने ढंग से क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर नदी पार कराया जा रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व की घटनाओं पर नजर गौर करें तो प्रशासन को पूर्व के हादसे से सबक लेने की जरूरत है।
पूर्व में मदनपुर सुकरौली, भैसहां , नौतार जंगल सहित नदी घाटों पर नांव दुर्घटना हो चुकी है जिससे कई लोगों को जान गंवानी पडी है। हर बार प्रशासन नांव पर सवारी को लेकर दिशा निर्देश जारी करता है, लेकिन जब दुर्घटना घटित हो जाती है तव सबक लिया जाता है।
👉13 अप्रैल 2022 को नांव दुर्घटना
गेहूं की कटाई करने नांव से जा रहे गांव बोधी छपरा निवासी मिश्री निषाद का नारायणी नदी उस पार खेत है, जिसकी कटाई करने छितौनी के टोला पथलहवा की रहने वाली नौ महिला मजूदरों संग सुबह आठ बजे गेहूं की कटाई कराने नाव से नदी उस पार जा रहे थे। नाव में छेद होने की वजह से बीच नदी में पहुंचते ही नाव में पानी भर गया जिससे नाव अचानक पलट गई और इसमें सभी सवार डूबने लगे। नाव को डूबता देखकर नदी किनारे मछली मार रहे आधा दर्जन मछुआरों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और डूबते लोगों में से 16 वर्षीय कुमकुम, 55 वर्षीय सुरमा देवी, 16 वर्षीय हुस्नआरा, 16 वर्षीय रबिया, 18 वर्षीय नूरजहां, 16 वर्षीय गुलशन निवासी पथलहवा तथा 45 वर्षीय मिश्री निषाद सहित सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।काफी तलाश के बाद भी 18 वर्षीय गुड़िया, 35 वर्षीय आसमां व 18 वर्षीय सोनिया का पता नहीं चल सका. एक घंटे की मशक्कत के बाद नदी के बीच शैवाल में फंसे तीनों युवतियों का शव बरामद किया गया।
👉घटना नं. (2) 18 अगस्त 2020
नदी पार शराब होने की सूचना पर गई पुलिस टीम का संतुलन विगड़ने से नांव नदी में पलटी
👉 घटना नं. (3) 21अगस्त 2018
डेंगी (नांव ) डुबने से 1 की मौत, एक लापता तीन तैरकर बचाई जान।
पूर्व में नारायणी नदी पर नांव से हुई दुर्घटना को यदि प्रशासन समय रहते संज्ञान में ले लेता है तो भैसहां घाट पर भी लोग नांव की यात्रा में सुरक्षित रह सकते हैं। अन्यथा बड़ी दुर्घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…