News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: हर घर तिरंगा अभियान में दिखाएं भागीदारी- भावना सिंह एसडीएम

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 30, 2022  |  9:11 PM

1,106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: हर घर तिरंगा अभियान में दिखाएं भागीदारी- भावना सिंह एसडीएम
  • उपजिलाधिकारी ने तिरंगा अभियान अन्तर्गत माइक्रो प्लान का किया अवलोकन, लोगों से किया संवाद

खड्डा/कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत इस बार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 11से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने घर प्रतिष्ठान व आस-पड़ोस में इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण के संकल्प में हर लोग भागीदार बनें। उक्त बातें आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा अभियान में चयनित गांव मठिया बुजुर्ग के चौपाल कार्यक्रम में एसडीएम भावना सिंह ने कही।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

शनिवार को खड्डा विकास खण्ड के मठियां गांव में तिरंगा अभियान के दूसरे दिन समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीणों को पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि सहित स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड़ बुस्टर डोज व वैक्सीनेशन किया गया। एसडीएम भावना सिंह ने माइक्रो प्लान की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। एसडीएम ने सभी से आह्वान किया कि हर गांव और शहर में अपने-अपने घरों में सभी ध्वजारोहण करें।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सुषमा शर्मा, पंचायत विभाग के एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार मल्ल, प्रमोद चौधरी, अशोक पटेल, एपीओ अभिषेक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, लेखपाल बृजनारायण सिंह, एएनएम प्रेमा मिश्रा, कविता यादव, धर्मेन्द्र यादव, राजन गौड़, भीम कुशवाहा, प्रेम सिंह, अखिलेश, अरविंद प्रजापति सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking