News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: 18 से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान!

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 12, 2021  |  6:05 PM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: 18 से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान!

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा ब्लाक सभागार में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण को लेकर ग्रामप्रधानों की एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन कर यूनिसेफ व स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने की अपील की।

खड्डा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ग्रामप्रधान संघ के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में यूनिसेफ के बीएमसी सुबाष प्रभाकर ने बताया कि 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा, जिसमें पंचायती राज विभाग व ग्राम्य विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाये जायेंगे, जिसमें ग्रामप्रधानों की सहभागिता अतिक्षआवश्यक है। कार्यक्रम में बताया गया कि गांव में लोगों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बुखार आदि को लेकर जागरूक करने की जरूरत है। गांवों में खराब हैण्डपम्पों को समय रहते ठीक कराने को भी कहा गया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) रमायन गुप्ता, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सिद्धनाथ चौधरी, आफताब आलम, ग्रामप्रधान रामप्यारे कुशवाहा, नरेंद्र गुप्ता, संतोष यादव, श्रवन कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, संजय राव, राजकुमार साहनी, आनंद चौहान, विजय गुप्ता, सोनू गोड़, मुंसरीम अली आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking