News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: बाइक की ट्राली से जोरदार भीडंत, तीन घायल 

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 16, 2022  |  8:07 PM

662 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: बाइक की ट्राली से जोरदार भीडंत, तीन घायल 
  • छितौनी-बगहा रेलपुल व सालिकपुर पुलिस चौकी पर हुआ एक्सीडेंट
  • दो जिला अस्पताल रेफर
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एनएच 727 पर शुक्रवार की दोपहर छितौनी- बगहां सड़क पुल और सालिकपुर चौकी के बीच पनियहवां की ओर से बिहार जा रहे एक अपाची बाइक सवारों के ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर के कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची सालिकपुर चौकी के सिपाहियों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां भर्ती भेजवाया जहां चिकित्सक ने दो गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
बिहार प्रांत के दीपक पुत्र हरमुन साह, दुर्गेश पुत्र गुलाबराव उम्र 16 बर्ष , संगम पुत्र रमेश शाह उम्र 36 बर्ष निवासी छोटकी बैरिया थाना लौकरिया निवासी अपाची बाइक लेकर किसी काम से पनियहवा आते थे। घर लौटते समय छितौनी बगहा सड़क पुल व सालिकपुर पुलिस चौकी के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुस गई। जिससे बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो सड़क पर छटपटाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक के पीछे स्कार्पियो गाड़ी भी थी जिसके चपेट में आने से बाल बाल बच गए।
दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर सालिकपुर चौकी पर तैनात सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस द्वारा तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पर भर्ती करा दिया जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर गम्भीर स्थिति देख दुर्गेश व संगम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking