खड्डा/कुशीनगर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील खड्डा की देखरेख में शुक्रवार को तहसील मुंशी संघ का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर सुनील दूबे निर्वाचित हुए। मुंशी संघ सहित अधिवक्ताओं ने उन्हें फूलमाला व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व बधाई दी।
खड्डा तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को तय समय पर मुंशी संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन शुरू हो जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पड़े 32 मत में सुनील दूबे को 14 मत एवं निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंजित यादव को 10 मत एवं दशरथ निषाद को मात्र 7 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। 1 मत अवैध घोषित हो गया। इस प्रकार सुनील दूबे 4 वोट से चुनाव जीतकर मुंशी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके जीत पर कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष अमियमय मालवीय, महामंत्री अनूप मिश्र, ज्योतिर्मय मालवीय, अविनाश मोर्या, गुड्डू बाबू, सुरेश दूबे आदि ने फूल माला पहनाकर बधाई दी है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…