News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: तहसील प्रशासन ने नदी के कटान से प्रभावित महादेवा गांव के लोगों को किया एलर्ट; ध्वनि विस्तारक यंत्र से गांव के लोगों से किया गया अपील, सुनें

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 29, 2022  |  9:32 PM

498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: तहसील प्रशासन ने नदी के कटान से प्रभावित महादेवा गांव के लोगों को किया एलर्ट; ध्वनि विस्तारक यंत्र से गांव के लोगों से किया गया अपील, सुनें

खड्डा/कुशीनगर। गंडक नदी के जलस्तर में कमी होने से महादेवा गांव के सटे नदी का कटान जारी है। ग्रामीण भय के साए में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। हालांकि बाल्मीकि गण्डक बैराज से गंडक नदी में छोड़े गए पानी का जलस्तर रविवार के 1,21,500 क्यूसेक के सापेक्ष बढ़कर सोमवार को 1 लाख 34 हजार तक जा पहुंचा। लेकिन ग्रामीणों के खेतों व फसलों की कटान लगातार जारी है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

ग्राम पंचायत महादेवा के प्रधान प्रतिनिधि नथुनी कुशवाहा ने बताया कि नदी में पानी कम होने से बीते बुधवार से नदी का कटान तेज हो गई है। कटान को रोकने के लिए लगे परक्यूपाइन भी जगह-जगह बैठ गया है। नदी कभी सीधा तो कभी उल्टा कटान कर रही है। जिससे गांव की दर्जनों लोगों के 7 से 8 एकड़ फसल लगी भूमि नदी में समा चुकी है। अब गांव के एकदम करीब कटान जारी है।

तहसील प्रशासन ने सोमवार को महादेवा गांव में नदी तट से 50 मीटर की परिधि में बसे लोगों को सतर्क रहने व अपने सामानों के साथ सुरक्षित स्थान पर शरण लेने को किया सतर्क

बताते चलें कि रविवार को एडीएम देवी दयाल वर्मा ने एसडीएम भावना सिंह के साथ महदेवा गांव के कटान स्थल का दौरा कर बाढ़ खण्ड के अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजस्व टीम भी लगातार गांव में पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रविवार को कानूनगो लालजी प्रसाद लेखपाल राधेश्याम सहित तहसील कर्मी ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नथुनी कुशवाहा के साथ गांव में ध्वनि विस्तारक यंत्र से नदी के 50 मीटर दूरी पर बसे लोगों को सतर्क रहने, अपने सामानों को सुरक्षित करने व सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील किया।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking