News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: विभिन्न मांगों के निराकरण को व्यापार मण्डल ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 21, 2022  |  8:37 PM

386 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: विभिन्न मांगों के निराकरण को व्यापार मण्डल ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

खड्डा/कुशीनगर । गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखण्ड के खड्डा व पनियहवा रेलवे स्टेशन पर डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने बुधवार को निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। खड्डा के व्यापार मंडल के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीआरएम को मांग पत्र सौंपते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

डीआरएम रेलवे रामाश्रय पाण्डेय बुधवार को वाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन से पनियहवा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने खड्डा स्टेशन पहुंच निरीक्षण किया तो हडकंप मच गया। उन्होंने प्लेटफार्म पर रखा बिजली बाक्स को हटाने का निर्देश दिया। प्रवेश द्वार नीचा होने पर इसको लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने स्टेशन पर रखे अनावश्यक बोर्ड हटाने, साइन बोर्ड स्पष्ट लगाने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। व्यापार मंडल की ओर से उत्तरप्रदेश व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, राकेश मद्धेशिया, अमरचंद मद्धेशिया, नत्थू शर्मा, ईश्वर सिंह, दिलीप वर्मा, दीनानाथ, चंदन आदि ने खड्डा रेलवे स्टेशन पर जननायक ट्रेन की अप एवं डाउन ठहराव, मंडुआडीह ट्रेन संख्या 12537 को अप व डाउन ठहराव करने, पूर्वांचल एक्सप्रेस 15051को अप व डाउन खड्डा में ठहराव करने सहित सवारी गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर इसका संचालन सुचारू रूप से करने सहित बुकिंग एवं पार्सल सुविधा बहाल करने की मांग की।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking