खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव के शेख टोला में एक मकान में दिवाल का सेंध काटकर चोरों ने जेवरात व नकदी, सहित बर्तन आदि की चोरी की है। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजनों ने भोर में ही पीआरवी पुलिस को सूचना दी। रविवार को थाने पहुंच परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बरवारतनपुर के शेख टोला निवासी महबूब अंसारी ने तहरीर में बताया कि है कि पिता बशरुद्दीन अंसारी रोजी- रोजगार के सिलसिले में विदेश हैं। घर पर बहन की शादी तय है। शनिवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये तो 12 व 2 के बीच अज्ञात चोरों ने घर के दक्षिण दिवाल के नीचे सेंध काटकर घर में घुसकर बाहर के दरवाजे में कुंडी लगा दिया और बाक्स व सन्दुक तोड़कर सोने का झूमका, बाली, चांदी के गहने हंसुली, पायल समेत अन्य जेवर व कपड़ा 55 हजार नकद को चुरा लिया है। सुबह जागने पर देखा गया तो घर में रखे सभी सामान विखरे व बाक्स व संदूक टूटा पड़ा था। सूचना पीआरबी पुलिस को दी गई तो पुलिस घटना के तुरंत बाद मौके की जांच की। महबूब ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध गृह भेदन सहित चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बताते चलें कि बगल के गांव महेशरा थाना नेबुआ नौरंगिया में भी दिवाकर चौबे के घर रात में सेंध काट सामानों की चोरी हुई है। एसएचओ दुर्गेश सिंह का कहना है कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।
#खड्डा: मकान का सेंध काटकर भीषण चोरी @myogiadityanath @dgpup @Uppolice @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @kushinagarpol #Kushinagar pic.twitter.com/0VmhKjscoh
— News Addaa (@news_addaa) August 7, 2022
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…