News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: किसानों व गरीबों का हित कांग्रेस की प्राथमिकता में- धनंजय सिंह पहलवान

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 10, 2021  |  10:25 PM

762 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: किसानों व गरीबों का हित कांग्रेस की प्राथमिकता में- धनंजय सिंह पहलवान

खड्डा/कुशीनगर। विधानसभा खड्डा के विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया के बिहारी छपरा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह पहलवान ने लोगों से जन-संपर्क कर क्षेत्र के समस्याओं का हाल जाना। उन्होंने प्रदेश हित में लोगों को कांग्रेस पार्टी व उसकी नीतियों से जुड़ने की अपील किया।

रविवार को लोगों से सम्पर्क करते हुए कांग्रेसी नेता धनंजय सिंह पहलवान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह गर्त में है, लोग महंगाई से परेशान है। व्यापारी सरकार के नए नियमों के कारण उद्योग धंधे नहीं कर पा रहे हैं। युवा बड़ी संख्या में बेरोजगार हुए हैं तथा करोड़ों व्यापारियों के व्यापार धंधे चौपट हो चुके हैं। किसानों की आमदनी दूना करने वाली भाजपा सरकार इस क्षेत्र की जनता के सूख गये गन्ने की फसल, केला, धान की बर्वाद फसलों का अभी तक मुआवजा भी नहीं दे सकी। कहा कि प्रदेश में कानून ब्यवस्था बेपटरी हो गया है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया प्रदेश सचिव संदीप शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष भगवंत कुशवाहा, नागेन्द्र प्रजापति, बह्मानाथ सिंह, आशीष प्रताप राव आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking