News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: खाते से ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक द्वारा रूपये निकालने का महिला ने लगाया आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 12, 2022  |  9:15 PM

777 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: खाते से ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक द्वारा रूपये निकालने का महिला ने लगाया आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के वार्ड नं.1 मोहल्ला निवासी एक महिला ने खड्डा में स्थित एक ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पर अंगूठा लगवाकर उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकासी कर लेने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

फातमा पत्नी सलाउद्दीन ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि भारतीय स्टेट बैंक में उसका खाता है और वह कस्बे में स्थित एक ग्राहक सेवा केन्द्र से रुपये की लेनदेन करती है। कुछ दिन पूर्व ग्राहक सेवा केन्द्र पर रुपये निकालने गयी थी। वहां संचालक द्वारा उसका अंगूठा लगवाया गया लेकिन अंगूठा लगाने के बाद रुपया नहीं दिया गया। वह दो दिन बाद स्टेट बैंक मुख्य शाखा में गयी जहां उसे पता चला कि कई बार में उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाला गया है। यह सुनते ही महिला के होश उड़ गये। उसने पुलिस से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं केन्द्र संचालक का कहना है कि जब वह पैसा निकालने के लिए खाता चेक किया तो खाते का बैलेंस ही शून्य था। खाते से किसने रुपये निकाले, उसकी जानकारी में नहीं है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking