News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: माँ के सजे पंडालों में दर्शकों की उमड़ी रही है भीड़

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 15, 2021  |  4:35 PM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: माँ के सजे पंडालों में दर्शकों की उमड़ी रही है भीड़

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शारदीय नवरात्र की महानवमीं तिथि यानि गुरूवार को हवन पूजन के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन कन्या पूजन व भोज कर किया गया। खड्डा नगर सहित आस- पास के इलाकों में दुर्गा पूजा पाण्डालों में देरशाम तक हवन-पूजन होते रहे। शुक्रवार को पारणा के साथ मां भक्तो ने प्रसाद ग्रहण कर लिया। शुक्रवार को मां के सजे पाण्डालों में लोग पूजन अर्चन कर मेले का लुफ्त उठा रहे हैं।

खड्डा उपनगर में गांव देहात से मेले में आए बच्चों, युवक, युवतियों सहित महिलाओं ने खड्डा नगर में सजे दुर्गा पूजा पाण्डालों सब्जी मंडी, फारम मुहल्ला, गल्लामंडी, आजाद चौक, जलकल रोड, किसान स्कूल रोड, पुराना बस स्टैंड, स्टेट चौक, भैंसहा रेलवे क्रासिंग पर घूम घूम कर मां का दर्शन, पूजन कर रहे हैं। पूरा नगर क्षेत्र मां के जयकारों से भक्तिमय हो गया है। सुरक्षा ब्यवस्था में एस एच ओ धनवीर सिंह, हनुमानगंज पंकज गुप्ता मय फोर्स मुश्तैद हैं।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking