News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/कुशीनगर: दुकानदार व किराएदार में हुई मारपीट

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 4, 2022  |  9:06 PM

462 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/कुशीनगर: दुकानदार व किराएदार में हुई मारपीट

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे में गुरुवार को दुकान में तेज आवाज में हनुमान चालीसा व संगीत बजाने को लेकर कटरा के मकान मालिक व किराएदार के बीच मारपीट हो गयी , पुलिस ने मामले में संलिप्त दो लोगों हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

कस्बे के नेहरूनगर वार्ड में मकान मालिक नूरूलहसन शाह उर्फ नूरी के मकान में तुर्कहां गाँव निवासी धर्मपाल कुशवाहा किराए पर मोबाइल मरम्मत की दुकान चलाता है। धर्मपाल के मुताबिक गुरूवार सुबह वह दुकान खोलकर पूजा- पाठ करते समय हनुमान चालीसा बजा रहा था इसपर मकान मालिक के लड़के ने एतराज करते हुए बंद करने को कहा , इसी को लेकर विवाद हो गया। वहीं दूसरी तरफ मकान मालिक नूरी का कहना है कि दुकानदार अक्सर तेज आवाज में गाना बजाता है, मेरे लड़के ने आवाज धीमा करने को कहा तो उलझ गया और इसी बात से विवाद हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया की दोनो को शांति भंग मे चालान किया गया है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking