खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव के बनवारी छपरा टोले में मंगलवार की देर रात छत के रास्ते मकान में घुसकर चोरों ने जेवरात, कपड़े सहित नकदी के चोरी की घटना को अंजाम दिया है पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वरवारतनपुर गांव के बनवारी छपरा टोले के बेचू यादव के परिवार के लोग मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सो गए। गृह स्वामी बेचू यादव पुत्र रामप्रीत यादव के अनुसार रात में घर के छत के रास्ते एक कमरे में घुसकर चोरों ने बाक्स तोड़कर 8 अदद साड़ी, 4 अदद जेवरात सहित 7 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह घटना की जानकारी होने पर पीआरबी 112 को सूचना दिया एवं स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…