News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: टैम्पू की ठोकर तीन गम्भीर रुप से घायल, सीओ खड्डा ने सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 4, 2022  |  5:01 PM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: टैम्पू की ठोकर तीन गम्भीर रुप से घायल, सीओ खड्डा ने सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-पड़रौना मार्ग पर एक्सीडेंटल जोन के रुप में प्रसिद्ध बगहवा इनार के पास परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार युवकों को सोमवार को तेज रफ्तार टैम्पू ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। पड़रौना की ओर से खड्डा जा रहे सीओ संदीप वर्मा की नजर उन पर पड़ी तो गाड़ी रोकवाकर मानवता का परिचय देते हुए बिना देरी के खुद उन्हें बारी- बारी से उठाकर सरकारी गाड़ी से अस्पताल ले गये। घायलों में एक बुजुर्ग की हालत काफी गम्भीर बनी हुई है।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी राहुल शर्मा 18 वर्ष बाइक पर अपने साथी अंकुर शर्मा 17 वर्ष निवासी वरवारतनपुर को बाइक से खड्डा स्थित किसी इण्टर कालेज में वोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। साथ ही उनके पिता भूषण शर्मा 58 वर्ष भी वाइक पर बैठे थे ज्योहीं वे बगहवा इनार के पास पहुंचे की पीछे से आ रही तेज रफ्तार टैम्पू ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे वे तीनों सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गये। इसी दरम्यान पुलिस क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा सरकारी गाड़ी से खड्डा जा रहे थे। लोहूलुहान बच्चों और परीक्षा को देखते हुए उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं सभी को उठवाकर गाड़ी में बैठाकर तुर्कहां अस्पताल ले गये जबकि उनकी गाड़ी को लाक कराकर खड्डा थाने को सूचना दी। सीओ के इस मानवीय कार्य को देखकर लोग सीओ खड्डा का धन्यवाद दे रहे थे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking