खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत में हो रही विद्युत कटौती के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से विद्युत सप्लाई बहाल करने की मांग की।
कस्वे सहित आस-पास के गांवों में 24 घण्टे से बिजली नहीं मिलने से नाराज़ व्यवसायी नेताओं ने बिजली उपकेन्द्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर सप्लाई बहाल करने की मांग की। चेताया कि अगर बिजली व्यवस्था सही नहीं हुई तो नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दुर्गेश वर्मा, संतोष जायसवाल, अमरचंद मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…