खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा स्थित आईपीएल चीनी मिल परिसर में कमरा लेकर रह रही एक 33 वर्षीय महिला की मंगलवार की रात हीटर पर खाना बनाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
चीनी मिल परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप रेशमी 33 वर्ष अपने दो मासूम बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार की रात 9:30 बजे के करीब हीटर पर खाना बना रही थी उसी दौरान वह हीटर में उतरे करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आस- पास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर खड्डा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…