खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा -मदनपुर मार्ग पर फायर स्टेशन के समीप टैम्पू व बाइक में हुई भीडंत में एक महिला गम्भीर रुप से घायल हो गयी। महिला को सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरपुर निवासिनी सलहंती पत्नी गणेश 38 वर्ष रविवार को बाइक से कैथवलिया जनपद महराजगंज अपने रिश्तेदारी में किसी के साथ जा रही थी कि फायर स्टेशन के समीप किसी टैम्पू ने ठोकर मार दिया जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया। एम्बुलेंसकर्मी सत्येन्द्र चौधरी व विनोद सिंह ने एम्बुलेंस से सीएचसी लाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…