खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के एक युवक की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
बताया जा रहा है कि कस्वे के वार्ड संख्या 4 आजाद नगर निवासी हरिलाल गुप्ता पुत्र स्व. रूदल गुप्ता 42 वर्ष सुबह घर पर गोरखपुर दवा कराये जाने की बात कहकर निकले। सौहरौना ढ़ाले से पश्चिम रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे खड्डा थाने के एसआई पीके सिंह व कां.अवनीश कुमार ने शव का शिनाख्त करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…