खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में चौराहे के पास नहर में गिरकर एक 25 वर्षीय युवक लापता हो गया है। ग्रामीणों सहित सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का अभी पता नहीं चल पाया है।
मदनपुर सुकरौली निवासी उमेश चौहान (उम्र 25) शुक्रवार की देर रात्रि करीब 8 बजे नहर की ओर गया। बताया जा रहा है कि पानी में डूबने की वजह से लापता हो गया है। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन किया लेकिन सुराग नहीं लग पाया। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो खड्डा पुलिस के उपनिरीक्षक पंकज सिंह, उपनिरीक्षक मनोज द्विवेदी, का. रणधीर राव ने नहर में खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चला। ग्रामीणों के साथ खोजबीन में भाजपा नेता आनन्द सिंह, विनय सिंह, राजेश चौहान सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…