खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के स्टेट बैंक तिराहे से सोमवार को खड्डा पुलिस टीम ने एक अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो ग्राम से अधिक अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पुलिस अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
खड्डा थाने के उपनिरीक्षक गौरव कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार सिपाही चन्द्रशेखर चौहान, पंकज यादव एवं मटरू यादव गश्त पर थे कि एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पास झोले में रखा 1.550 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुछताछ में उसने अपना नाम राकेश मोदनवाल उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड संख्या 06 नगर पंचायत खड्डा बताया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। इस संबंध में एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…