News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: किसान गोष्ठी का आयोजन, सहफसली खेती पर जोर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 3, 2022  |  9:41 PM

576 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: किसान गोष्ठी का आयोजन, सहफसली खेती पर जोर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा लखुआं में रविवार को गन्ना विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गन्ना किसानों को सहफसली खेती कर आर्थिक लाभ लेने पर जोर दिया गया। गोष्ठी का शुभारंभ खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने करते हुए कहा कि किसानों की उन्नति से ही देश की उन्नति सम्भव है। किसान अन्नदाता के रूप में सबका भरण- पोषण करता है। गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने सहफसली खेती पर जोर देते हुए कहा कि किसान गन्ने के साथ आलू, लहसुन, प्याज, टमाटर, गेहूं, कद्दू आदि की खेती कर आय बढ़ा सकते हैं। एक ही प्रजाति पर किसानों को निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।

गन्ना वैज्ञानिक डॉ ओपी सिंह ने कहा कि जलप्लावित क्षेत्र में गन्ने की अर्ली प्रजाति सफल नहीं है। इस क्षेत्र में को 0238, को 118, काफी तेजी से सूखा है। को. लख. 94184, को 9804, कोसे 11453, 13452, 14201, 13235 की बुवाई इस क्षेत्र में किसानों के लिए लाभकारी रहेगा। गोष्ठी में विभागीय अधिकारियों द्वारा विधायक पांडेय को सम्मानित किया। इस अवसर प्रदीप सिंह, विवेकानंद गुप्ता, अवनीन्द्र गुप्ता, विजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, विजय गुप्ता, धर्मेन्द्र राव, चंद्रप्रकाश तिवारी, राजू यादव, प्रदीप शर्मा, रामप्रकाश चौधरी, मेहताब आलम आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking