News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: तेंदुए की डर से रतिजग्गा कर रहे लोग

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 19, 2022  |  9:00 PM

679 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: तेंदुए की डर से रतिजग्गा कर रहे लोग

खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली महुअवा गांव के ग्रामीणों में गांव के सरेह में तेंदुए होने का खौफ

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

खड्डा/शीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा अहिरौली के सरेह में रविवार की देरशाम अपने पशुवाडे की ओर जा रहे पशुपालक को तेंदुए ने दौड़ा लिया। किसी तरह पशुपालक ने भागकर अपनी जान बचाई। तेंदुए के आस पास विचरण के बाद ग्रामीण जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। ग्रामीण लाठी डंडा लेकर रतजगा करने पर मजबूर है। सोमवार को भी उसकी खोजबीन जारी है।

ग्रामसभा अहिरौली नौका टोला में तीन दिनों पूर्व सरेह में खेती किसानी करने गए लोगों ने तेंदुआ देख गांव में इसकी चर्चा की थी, लोग सरेह तरह की ओर जाने से कतराने लगे थे कि रविवार की शाम को घर से सरेह में बने पशुवाड़े में जा रहे सुभाष कुशवाहा को तेंदुए ने दौड़ा लिया। वह किसी तरह भागकर अपना जान बचाए। पशुपालक का शोर सुनकर लोग लाठी डंडा लेकर खोजबीन में जुट गए। डरे सहमे लोग रतजगा करने पर मजबूर है। ग्रामप्रधान गणेश कुशवाहा ने बताया कि तेंदुए के डर से लोग काफी भयभीत है। लोग रतजगा कर रहे हैं। वन दरोगा अमित तिवारी का कहना है कि सूचना के बाद कांबिंग की गई लेकिन कोई पद्चिन्ह नहीं मिला है। लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking