News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: खेल से होता है व्यक्तित्व का विकास- शंशाक दूबे

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 1, 2022  |  6:30 PM

596 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: खेल से होता है व्यक्तित्व का विकास- शंशाक दूबे
  • राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज सुजौली में 100 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय इन्टर कालेज भुजौली प्रमुख में आयोजित जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने बतौर मुख्य अतिथि ने किया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

मंगलवार को विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने कहा कि खेल से ही व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। एकल खेल में अगर थोडा़ सा भी धैर्य हो तो एक मुकाम हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने संम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता अगर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित हो रही है तो इसके लिए विद्यालय धन्यवाद का पात्र है।प्रतियोगिता में अन्डर 19 बालक वर्ग में राष्ट्रीय इन्टर कालेज के रितिक रोशन प्रथम, पंचायत इ. कालेज बोदरवार के रोहित निषाद द्वितीय एवं राजेश मणि इ.कालेज के गौश आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में नीलू ने प्रथम, नेहा चौहान ने द्वितीय तथा नन्दनी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर – 17 बालक वर्ग में प्रथम दीपक, द्वितीय स्थान – मोस्तकीम (राष्ट्रीय इ० कॉलेज) और तृतीय स्थान मुकुल मिश्र (मल्लूडीह) ने हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में संजूला (गाँधी किसान इ० कॉलेज खड्डा ) ने प्रथम स्थान, निक्की (राष्ट्रीय इ० कॉलेज भुजवली) ने द्वितीय और अंजलि सिंह (राष्ट्रीय इ० कॉलेज भुजवली ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना से हुयी उसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने समस्त आगतुंको को अंगबस्त्र से स्वागत किया। कहां कि ग्रामीण अंचल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, गोविंद मिश्र, प्रधानाचार्य अश्विन कुमार पान्डेय, आर.एन.मिश्र, नागेश्वर पति त्रिपाठी, वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज द्विवेदी, सुशील कुमार, डा. अभिषेक सिंह, सी.बी.सिंह, बलवन्त सिंह, प्रमोद ओझा, डा. गोरख राय, प्रवन्धक मनोज शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, जितेन्द्र मल्ल अवधेश कुमार पान्डेय सहित दर्जनों प्रधानाचार्य गण उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय के शिक्षक संजय पाण्डेय ने किया।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking