News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पीएम वाणी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 17, 2022  |  7:44 AM

491 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पीएम वाणी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • खड्डा नगर पंचायत के सब्जी मण्डी में हुआ कार्यक्रम, पब्लिक डाटा आफिस खुला

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा नगरवासियों सहित छात्रों के लिए सस्ता इंटरनेट डाटा सुविधा उपलब्ध हो गई है। उपनगर के सब्जी मंडी में बुधवार को पीएम वाणी जागरूकता व दृष्टि कामन सर्विस सेंटर कार्यशाला का शुभारंभ उपजिलाधिकारी भावना सिंह ने किया।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

प्रधानमंत्री वाणी योजना के तहत शहर से लेकर गांव तक लोगों को वाईफाई से कनेक्ट करना है। एसडीएम भावना सिंह ने नगर के सब्जी मण्डी में उद्घाटन अवसर पर कहा कि पीएम वाणी योजना के तहत जिले में पहला पीडीओ ( पब्लिक डाटा आफिस ) खड्डा में खुला है। यह खड्डा के लिए गौरव की बात है। इस सुविधा से कस्बा के लोगों को सस्ता इंटरनेट सुविधा मिलेगी। सस्ते इंटरनेट सुविधा से सर्वाधिक लाभान्वित छात्र होंगे। दूरसंचार विभाग गोरखपुर के तकनीकी निदेशक रामचन्द्र ने बताया कि दूरसंचार विभाग ने 2020 में पीएम वाणी फ्रेमवर्क को पारित करके देश के प्रत्येक नागरिक को डिजिटल एक्सप्रेस वे के विकास के लिए वाई- फाई हाट स्पाट द्वारा बिना किसी लाइसेंस या पंजीकरण इंटरनेट व्यवसाय पीडीओ खोलकर इंटरनेट व्यवसाय कर धन कमा सकता है।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बासुदेव, विजय गुप्ता, कृष्णमोहन पांडेय, संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking