News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: गन्दे कूड़े से पट रहा गांव का पोखरा, उठ रहे दुर्गंध से लोगों को परेशानी

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 22, 2022  |  7:01 PM

602 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गन्दे कूड़े से पट रहा गांव का पोखरा, उठ रहे दुर्गंध से लोगों को परेशानी
  • खड्डा विकास खण्ड के विशुनपुरा बुजुर्ग के आवादी के बीच पोखरे का हाल
  • ग्रामीणों ने कूड़े को पोखरे से हटाने की किया मांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव स्थित पानी टंकी के बगल का पोखरा इन दिनों कूडे का गढ्डा हो गया है। गांव के नाले, नालियों की गन्दगी व कूड़ा- करकट पोखरे में गिराकर प्रदुषित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पोखरे से कूड़ा करकट साफ कराने व संक्रामक बीमारियों के खतरे से निजात दिलाने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

ग्राम पंचायत विशुनपुरा बुजुर्ग में मंदिर के बगल के बागीचे के पास पोखरा स्थित है जहां गांव के लोग गर्मी से निजात पाने के लिए बैठते हैं। इन दिनों पोखरे में कूड़ा, कबाड़ व नालियों के कचरे पोखरे में ही गिराकर निपटाया जा रहा है जहां आवादी के बीच संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का ग्रामीणों को भय सता रहा है।

सफाईकर्मी भी पोखरे में निपटाते हैं गांव का कचरा: गांव के सफाईकर्मी भी कूडे का ढेर पोखरे में ही निपटा देते हैं। कूड़ा सड़ने से उठे दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के विग्गू कुशवाहा, अंशु मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, नागेन्द्र कन्नौजिया, मुन्ना कुशवाहा, दुखी गोंड, हरी लाल यादव ने पंचायत विभाग से कूड़े को पोखरे से हटवाने की मांग की है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking