खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा के पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में वारण्टी अभियुक्त के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खड्डा पुलिस ने शुक्रवार को 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक / विधिक कार्यवाही की जा रही है।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि मु.अपराध संख्या 2548/16 धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वांछित वारंटी पारस पुत्र खूबलाल निवासी विशुनपुरा थाना खड्डा कुशीनगर को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जियेलाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र यादव सिपाही कुमार शानू यादव आदि शामिल रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…