News Addaa WhatsApp Group

खड्डा पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय लूटेरों को किया गिरफतार, भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 22, 2022  |  7:53 PM

712 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय लूटेरों को किया गिरफतार, भेजा जेल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय लूटेरों को एक पिकअप वाहन सहित असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार लूट के अभियुक्त राहगीरों से लूट की घटना को अंजाम देते थे। खड्डा पुलिस ने गुरूवार को अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा सन्दीप वर्मा के नेतृत्व में खड्डा पुलिस द्वारा तीन अर्तराज्यीय लूटेरो गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

गिरफ्तार लूटेरों का नाम पता

सनोज कुशवाहा पुत्र बाबूलाल कुशवाहा साकिन तमकुहा बाजार थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, विजय प्रताप विश्वकर्मा पुत्र जयनरायन विश्वकर्मा साकिन भैरव विशुनपूरा बुजुर्ग नुनियापट्टी थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर एवं अरविन्द यादव उर्फ चंचल यादव पुत्र छब्बी यादव साकिन पैकौली थाना कोठीभार जनपद महाराजगंज लूट के अभियुक्त हैं।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 241/22 धारा 394/323/504/325/307/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
मु0अ0सं0 242/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
मु0अ0सं0 243/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खड्डा जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण

  1. लूट की गयी एक अदद मोबाईल वनप्लस
  2. एक अदद कूटरचित नंबर प्लेट संख्या BR 06 T 6601 लगी हुई पिकप बोलेरो
  3. घटना में प्रयुक्त एक अदद स्टील की राड
  4. दो अदद देशी कट्टा 0.315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 0.315 बोर व तीन अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर

अपराध करने का तरीका: अभियुक्तों द्वारा चोरी की गयी पिकप वाहन से गौ-तस्करी करना तथा आते जाते राहगीरो को रोककर मार पीट कर लूट लेना ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण : प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, निरीक्षक उमेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनोज द्विवेदी,उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह सिपाही बृजेश यादव, रामनिवास यादव, अरुण कुमार थाना खड्डा जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking