खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र के एसडी पब्लिक स्कूल बभनौली में मंगलवार के दिन सेफ संस्था की ओर से विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ आध्यात्मिक और पौराणिक ज्ञान के लिए डिजिटल श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ विद्यालय को भेंट किया गया।
एक कार्यक्रम में एसडी पब्लिक स्कूल बभनौली के प्रधानाचार्य अजय राव को संस्था की ओर से आईआईटी टेक्नोलॉजी से तैयार किए गए डिजिटल श्रीमद्भागवत गीता एवं संपूर्ण हनुमान ग्रंथ को भेंट किया गया। संस्था के अंकित द्विवेदी ने बताया की मौजूदा ग्रंथ में श्लोक संस्कृत और अंग्रेजी दोनों में लिखी गई हैं। डिजिटल वर्जन अपने आप में अनुंठा है। टेक्नोलॉजी के चलते अशिक्षित के साथ ही साथ अगर दृष्टिबाधित व्यक्ति भी प्रिंट रीडर डिवाइस की मदद से पन्नों पर लगें सेंसर पर रख कर ब्लूटूथ के माध्यम से गीता श्लोक सुन सकता हैं। इस दौरान रामपाल जाखड़, सत्यम सिंह, प्रिंस पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, सुमंत कुशवाहा, सिकंदर गुप्ता, अनुज तिवारी आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…