खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची को एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा मानवता को सर्मसार करने वाली घटना करने के बाद पुलिस ने बच्ची के बयान एवं पिता की तहरीर पर रेप एवं पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस बच्ची के चिकित्सकीय परीक्षण सहित आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची को मछली दिलाने के बहाने गांव से 3 किमी. दूर का रहने वाला कलीमुल्लाह अंसारी 55 वर्ष बाइक पर बैठाकर घर से आधा किलोमीटर दूर नहर के झाड़ियों के बीच ले जाकर जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया, चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बाजार कर गांव लौट रहे लोगों ने किसी तरह उसके चंगुल से मुक्त किया और पकड़कर गांव लाया जहां आक्रोशित लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव सहित आस पास के गांवों के लोग जुट गए। आक्रोशित भीड़ को संभालने में खड्डा, हनुमानगंज पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर मौके पर एसडीएम ऋषभ पुण्डीर एवं सीओ उमेश चन्द्र भट्ट भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाने भिजवाया। पुलिस बच्ची एवं उसकी मां को भी थाने ले गई। बच्ची के पिता जितेन्द्र कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कलीमुल्लाह के विरुद्ध दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं बच्ची के चिकित्सकीय जांच सहित अन्य कार्रवाई चल रही है।
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…