News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: राशन लदी मालवाहक पीकप अनियंत्रित होकर नहर में पलटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 13, 2022  |  8:50 PM

561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: राशन लदी मालवाहक पीकप अनियंत्रित होकर नहर में पलटी
  • खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल (सिंसई) गांव के नहर का है मामला
  • सरकारी राशन को देखकर हो रही तरह- तरह की चर्चा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बिसवां गोपाल गांव के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में मंगलवार की देर शाम एक राशन लदी मालवाहक पीकप पलट गई जिससे चावल की बोरियों नहर में छिटक कर गिर गई। नहर में पानी नहीं होने के कारण चालक बाल बाल बचा। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस सहायता सहित जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

थाना क्षेत्र के सिसवां गोपाल के पास मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर के पटरी पर देर शाम पीकप खड्डा की ओर आ रहा था कि अचानक एक गढ्ढे में अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी और अफरा तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक बाल बाल बच गया और कोई हताहत नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार पीकप पर सरकारी कोटे के चावल लदा है जो पलटने से तीतर बितर हो गया है। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस सहायता एवं मालधनी से अनाज के बारे में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking