News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: धूमधाम है मनाई गई संत गाडगे जयन्ती

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 23, 2023  |  7:48 PM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: धूमधाम है मनाई गई संत गाडगे जयन्ती
  • खड्डा कस्वे के जटाशंकर पोखरे पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत खड्डा के जटाशंकर पोखरे पर गुरुवार को गाडगे यूथ बिग्रेड के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे की 147 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

सर्वप्रथम संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे बाबा स्वच्छता अभियान के जनक होने के साथ महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा के प्रति जन जागरूकता भी उनके मुहिम का हिस्सा था। संत गाडगे का मुख्य उपदेश था कि भले ही घर का बर्तन बिक जाए, रोटी हाथ में लेकर खाना पड़े, लेकिन बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। समाजसेवी अजय जायसवाल ने कहा कि संत गाडगे सर्व समाज के महापुरुष के साथ संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के राजनैतिक गुरु भी हैं।

ग्राम प्रधान सुभाष गौतम ने कहा कि बाबा गाडगे सफाई उन्मूलन का काम किया, जिससे समतामूलक समाज की स्थापना हुई। बाबा गाडगे ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों को दूर भगाने का कठिन कार्य करते हुए शिक्षित बनने का संदेश दिया है। साथ ही उन्होंने समाज मे व्याप्त कुरीतियों को त्याग करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खदेरू प्रसाद व संचालन शम्भू गौतम ने किया। इस अवसर पर नौमी प्रसाद, रोशनलाल भारती, कैलाश भारती, अनुज चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking